CM योगी का निर्देश: पीड़ितों को 24 घंटे में मिले मुआवजा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
May 14, 2026, 12:27 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
लखनऊ I Yogi Adityanath ने प्रदेश में बेमौसम बारिश, आंधी और बिजली गिरने से हुए नुकसान पर गंभीर संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों तक हरसंभव सहायता 24 घंटे के भीतर पहुंचाई जाए।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही सभी जिलों के जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम योगी ने कहा कि राहत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कर नुकसान का आकलन करने और पीड़ित परिवारों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने को कहा है।
