Movie prime

CM योगी की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन, उत्तराखंड में ली अंतिम सांस
 

 
 CM योगी की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन, उत्तराखंड में ली अंतिम सांस
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ/उत्तराखंड। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, जिस समय उनकी मां का निधन हुआ, उस वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में एक सरकारी कार्यक्रम में व्यस्त थे। वे युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम में शामिल थे, जहां वे युवाओं को टैबलेट वितरित कर रहे थे।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को अपनी मां के निधन की सूचना नहीं थी। विकास और जनकल्याण से जुड़े सरकारी आयोजन के बीच यह घटना मुख्यमंत्री के जीवन का बेहद भावुक कर देने वाला क्षण साबित हुई।

मां के निधन की खबर मिलते ही परिवार और समर्थकों में गहरा शोक छा गया है।