Movie prime

सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी का सख्त संदेश, बोले- प्यार से मानेंगे ठीक, नहीं तो....
 

 
 सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी का सख्त संदेश, बोले- प्यार से मानेंगे ठीक, नहीं तो....
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने बकरीद से पहले सड़कों पर नमाज पढ़ने के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है। राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़कों पर नमाज की अनुमति नहीं दी जाएगी और कानून का पालन सभी को समान रूप से करना होगा।

सीएम योगी ने कहा कि सड़कें आम जनता के आवागमन के लिए होती हैं, उन्हें बाधित करने का किसी को अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, “लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या यूपी में सड़कों पर नमाज नहीं होती? मैं कहता हूं, कतई नहीं होती। सड़कें चलने के लिए हैं, कोई भी व्यक्ति चौराहे पर आकर तमाशा नहीं बना सकता।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी स्थान पर लोगों की संख्या अधिक है तो नमाज शिफ्ट में पढ़ी जा सकती है। उन्होंने कहा, “नमाज पढ़नी है तो शिफ्ट में पढ़िए। अगर जगह कम है तो व्यवस्था बनाइए। सिस्टम के साथ रहना है तो नियम और कानून मानने होंगे।”

सीएम योगी ने आगे कहा कि सरकार सभी धर्मों और समुदायों के लिए समान कानून लागू करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा, “कानून का राज होगा और सब पर समान रूप से लागू होगा। नमाज पढ़ने से किसी को नहीं रोका जाएगा, लेकिन सड़क पर नहीं पढ़ने देंगे। सड़क आम नागरिक, मरीज, व्यापारी और कर्मचारियों के लिए होती है।”

मुख्यमंत्री ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा, “प्यार से मानेंगे तो ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे। हमारा काम संवाद बनाना है। संवाद से बात बने तो अच्छा, नहीं तो संघर्ष से भी सरकार पीछे हटने वाली नहीं है।”

उन्होंने बरेली का जिक्र करते हुए कहा कि वहां कुछ लोगों ने व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश की थी, लेकिन सरकार ने सख्ती से कानून लागू कराया। सीएम ने दोहराया कि प्रदेश में अराजकता फैलाने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।