Movie prime

ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी: मायावती ने अखिलेश यादव से माफी मांगने की मांग की
 

 
 ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी: मायावती ने अखिलेश यादव से माफी मांगने की मांग की
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी विवाद का विषय बनी हुई है। वायरल वीडियो के बाद ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश है और अब बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) अध्यक्ष मायावती ने इस मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें तत्काल माफी मांगने की मांग की है।

मायावती ने ट्वीट कर लिखा, "समाजवादी पार्टी के एक प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई अभद्र, अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणी पर हर तरफ भारी आक्रोश और तीव्र निंदा हो रही है। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज होने के बावजूद मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।"

उन्होंने आगे कहा कि संकीर्ण जातिवादी राजनीति करने वाली सपा के नेतृत्व की खामोशी से मामला और गंभीर होता जा रहा है। मायावती ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह प्रकरण साबित करता है कि दलितों, अति-पिछड़ों और मुस्लिमों की तरह ब्राह्मण समाज-विरोधी सपा का जातिवादी चरित्र नहीं बदला है, बल्कि और गहरा हुआ है।

मायावती का बीएसपी बचाव  

मायावती ने अपने बयान में बीएसपी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने ब्राह्मण समाज सहित सर्वसमाज को सम्मान और उचित भागीदारी दी है। उन्होंने कहा, "बीएसपी में यूज एंड थ्रो वाली राजनीति नहीं है, बल्कि सर्वसमाज का हित हमेशा सुरक्षित रहा है।"

एफआईआर दर्ज, सपा समर्थकों ने दिए इस्तीफा  

राजकुमार भाटी की टिप्पणी के बाद नोएडा में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। भाटी ने माफी मांगी थी, लेकिन ब्राह्मण समाज इसे पर्याप्त नहीं मान रहा है और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। बुधवार को गौतमबुद्ध नगर में कई वकीलों और सपा समर्थकों ने इस बयान के विरोध में पार्टी से इस्तीफा दे दिया। गाजियाबाद में भी भाजपा नेता अजय शर्मा ने भाटी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।