Movie prime

ईरान पर हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से खाड़ी देशों की 17 उड़ानें रद्द; बेंगलुरु-काठमांडू फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट

 
ईरान पर हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से खाड़ी देशों की 17 उड़ानें रद्द; बेंगलुरु-काठमांडू फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ I ईरान पर हुए हमले के बाद सुरक्षा कारणों से दुबई का एयरस्पेस बंद कर दिया गया, जिसका असर उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर साफ दिखाई दिया। लखनऊ से खाड़ी देशों के लिए संचालित होने वाली 17 उड़ानें शनिवार को निरस्त कर दी गईं। इनमें सबसे अधिक उड़ानें IndiGo की रहीं।

सात गंतव्यों की उड़ानें प्रभावित

लखनऊ से दम्माम, मस्कट, रसअलखैमा, शारजाह और रियाद सहित सात गंतव्यों के बीच आने-जाने वाली उड़ानें रद्द रहीं।
दम्माम रूट पर इंडिगो की 6E-097, 6E-083 और 6E-081 उड़ानें निरस्त की गईं, जबकि दम्माम से लखनऊ आने वाली 6E-098 शनिवार को रद्द रही और रविवार को भी निरस्त रहेगी। इसके अलावा 6E-082 और 6E-084 भी रद्द रहीं।

एयर इंडिया की एआई-2250 उड़ान भी शनिवार को निरस्त रही। रियाद रूट पर इंडिगो की 6E-053, 6E-071 (लखनऊ से) और 6E-054, 6E-072 (रियाद से) उड़ानें रद्द की गईं।

मस्कट, रसअलखैमा और शारजाह के लिए भी इंडिगो की कई कनेक्टिंग उड़ानें—6E-1267, 6E-1491, 6E-1492, 6E-1423, 6E-1424 और 6E-1422—निरस्त रहीं। अचानक उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्टार एयर की चार घरेलू उड़ानें भी रद्द

अमौसी एयरपोर्ट से किशनगढ़ और झारसुगड़ा के बीच संचालित Star Air की चार उड़ानें भी परिचालन कारणों से रद्द कर दी गईं। इनमें एस5-223 (लखनऊ-किशनगढ़), एस5-229 (लखनऊ-झारसुगड़ा), एस5-228 (झारसुगड़ा-लखनऊ) और एस5-222 (किशनगढ़-लखनऊ) शामिल हैं।

खराब मौसम के कारण बेंगलुरु-काठमांडू फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट

इधर, Air India Express की बेंगलुरु से काठमांडू जा रही उड़ान आईएक्स-872 को खराब मौसम के कारण शनिवार को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। विमान सुबह सवा नौ बजे बेंगलुरु से रवाना हुआ था और काठमांडू पहुंचने के बाद कई बार लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन खराब मौसम के कारण उतर नहीं सका।

दोपहर 2:49 बजे लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी गई, जिसके बाद विमान को लखनऊ भेजा गया। यह फ्लाइट शाम 4:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरी और टैक्सी-वे पर खड़ी की गई। विमान में 180 यात्री सवार थे।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी यही उड़ान खराब मौसम के कारण वाराणसी डायवर्ट की गई थी। बार-बार डायवर्जन से यात्रियों और उनके परिजनों में नाराजगी है। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन काउंटर के पास परिजनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया और यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं न मिलने का आरोप लगाया।