Movie prime

किसानों को आलू का उचित दाम नहीं मिल रहा, सरकार जवाब दे: Akhilesh Yadav
 

 
 किसानों को आलू का उचित दाम नहीं मिल रहा, सरकार जवाब दे: Akhilesh Yadav
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ I समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में किसान बर्बाद हो रहे हैं और आलू उत्पादकों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आगरा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा और एटा सहित कई जिलों में किसान भारी नुकसान झेल रहे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई किसानों ने आलू की खुदाई तक नहीं कराई और ट्रैक्टर से फसल जोत दी।

गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क में समाजवादी विचारक Ram Manohar Lohia की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार ने आलू खरीद का वादा किया था, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि इसके लिए कितना बजट तय किया गया है।

उन्होंने निवेश के मुद्दे पर भी सरकार से सवाल पूछे। उनका कहना था कि एमओयू के जरिए हुए निवेश में से कितना वास्तव में जमीन पर उतरा, किस औद्योगिक नीति के तहत निवेश आया और इससे कितने लोगों को रोजगार मिला, इसका जवाब सरकार को देना चाहिए।

महंगाई और रसोई गैस की समस्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एलपीजी सिलिंडर के लिए लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे आम लोगों और छोटे कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं और दोषियों को बचाया जा रहा है, जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।