Movie prime

UP के 11वीं-12वीं छात्रों के लिए AI कोर्स का सुनहरा मौका, 15 अप्रैल से शुरू होगा मुफ्त प्रशिक्षण
 

 
UP के 11वीं-12वीं छात्रों के लिए AI कोर्स का सुनहरा मौका, 15 अप्रैल से शुरू होगा मुफ्त प्रशिक्षण
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ I उत्तर प्रदेश के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सीखने का एक शानदार अवसर सामने आया है। 15 अप्रैल से शुरू होने वाला यह ऑनलाइन कोर्स 60 दिनों तक चलेगा और इसे पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। यह पहल छात्रों के भविष्य और रोजगारपरक शिक्षा को ध्यान में रखते हुए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) को निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक छात्रों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए 2 अप्रैल से 7 अप्रैल के बीच रजिस्ट्रेशन अभियान चलाया जाएगा।

यह कार्यक्रम महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोरखपुर की ओर से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।

कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों को 2 क्रेडिट पॉइंट के साथ प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा, जो उनके अकादमिक और करियर प्रोफाइल को मजबूत करेगा। कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए विवेक नौटियाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।