Movie prime

बरात निकलने से पहले दूल्हा गिरफ्तार! पहली पत्नी बच्चे संग थाने पहुंची, खुला बड़ा राज

 
बरात निकलने से पहले दूल्हा गिरफ्तार! पहली पत्नी बच्चे संग थाने पहुंची, खुला बड़ा राज
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Lucknow : रायबरेली में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब बरात निकलने से ठीक पहले पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया। मामला तब सामने आया जब उसकी पहली पत्नी एक साल की बच्ची को लेकर थाने पहुंच गई और दूल्हे की सच्चाई उजागर कर दी।

पहली पत्नी ने खोला राज

पीड़ित महिला उन्नाव के अजगैन कोतवाली पहुंची और पुलिस को अपनी कोर्ट मैरिज के दस्तावेज सौंपे। महिला के मुताबिक, पहले पति से तलाक के बाद उसका अजगैन के दिरगज खेड़ा निवासी प्रवेश कुमार साहू से प्रेम संबंध हुआ था।

उसने बताया कि 16 जनवरी 2026 को दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी और साथ रह रहे थे। इसी दौरान उसे पता चला कि उसका पति बिना जानकारी दिए दूसरी शादी करने जा रहा है।

बरात से पहले ही दूल्हा पकड़ा गया

पुलिस के अनुसार, प्रवेश ने अपनी पहली शादी की जानकारी परिवार से छिपा रखी थी। इसी वजह से परिजनों ने उसकी शादी लालगंज के रासी गांव में तय कर दी थी और मंगलवार को बरात जानी थी।

महिला की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बरात रवाना होने से पहले ही दूल्हे को कोतवाली बुला लिया। अजगैन कोतवाली प्रभारी के अनुसार, पूछताछ के बाद आरोपी युवक अपनी पहली पत्नी को साथ रखने के लिए तैयार हो गया है।

दूसरी पक्ष ने भी दी तहरीर

वहीं, जिस युवती से शादी तय थी, उसके परिवार ने भी सरेनी थाने में शिकायत दी है। युवती के भाई का आरोप है कि उनके साथ धोखा किया गया है और वे न्याय के लिए पुलिस से कार्रवाई की मांग करेंगे।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।