Movie prime

ICC T20 World Cup 2026: भारत की पाकिस्तान पर 61 रन से महाविजय, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
 

 
ICC T20 World Cup 2026: भारत की पाकिस्तान पर 61 रन से महाविजय, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 रन से बड़ी जीत दर्ज की। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई।

ईशान किशन बने जीत के हीरो

भारतीय टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 77 रनों की तूफानी पारी खेली और मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। उनकी इस शानदार पारी के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 25 और शिवम दुबे ने 27 रनों का योगदान दिया।

गेंदबाजों ने बरपाया कहर

175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, स्पिनर अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट झटके। इसके अलावा कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने एक-एक विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी को 114 रन पर समेट दिया।

सीएम योगी और डिप्टी सीएम ने दी बधाई

भारत की ऐतिहासिक जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “महाशिवरात्रि पर महाविजय की देशवासियों को हार्दिक बधाई! भारतीय क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों का अभिनंदन! जय हिन्द!”

वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “नतीजा वही - भारत ‘विजयी’! टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के विरुद्ध शानदार विजय हासिल कर 140 करोड़ देशवासियों का गौरव बढ़ाया है। सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं। जय हिंद!”