Movie prime

UP के पर्यटन स्थलों की जानकारी अब सिर्फ एक क्लिक में, ईको टूरिज्म बोर्ड ने लॉन्च किया मोबाइल एप
 

 
 UP के पर्यटन स्थलों की जानकारी अब सिर्फ एक क्लिक में, ईको टूरिज्म बोर्ड ने लॉन्च किया मोबाइल एप
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रकृति प्रेमियों और पर्यटन के शौकीनों के लिए यूपी ईको टूरिज्म मोबाइल एप लॉन्च किया है। यह एप प्रदेश के वन्य जीव अभयारण्यों, राष्ट्रीय उद्यानों, जंगल ट्रेल्स, झरनों और नदियों जैसे प्राकृतिक आकर्षणों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराएगा।

पर्यटकों को विशेष अनुभव देने वाले इस एप के माध्यम से वे अपने पसंदीदा स्थल सेव कर सकते हैं, स्वाइप आधारित नेविगेशन से नए गंतव्यों को देख सकते हैं, और फोटो एवं कहानियां अपलोड कर सकते हैं। यात्रियों की समीक्षाएं पढ़कर और रेटिंग देकर दूसरों को सही निर्णय लेने में मदद मिल सकेगी।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एप में एसओएस इमरजेंसी फीचर शामिल है। इसमें टैप अलर्ट, ऑटो लोकेशन शेयरिंग, आपातकालीन संपर्क निर्देशिका और ऑफलाइन एसएमएस सपोर्ट उपलब्ध है। इसके अलावा, रियल टाइम नोटिफिकेशन से मौसम अलर्ट, नए ईको टूरिज्म डेस्टिनेशन, बुकिंग रिमाइंडर और सरकारी सलाह भी मिलती रहेगी।

एप में गंतव्य तक पहुंचने की जानकारी, फोटो, वीडियो, रास्ते का विवरण, आस-पास के आकर्षण और यात्रा के लिए उपयुक्त समय जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इसमें राष्ट्रीय उद्यान, वेटलैंड्स, नेचर ट्रेल्स, फॉरेस्ट सर्किट, ग्रामीण पर्यटन और नदी आधारित गतिविधियों को आसानी से खोजा जा सकता है। स्मार्ट सर्च और फिल्टर की मदद से गंतव्यों को जिला, बजट, दूरी और रेटिंग के आधार पर ढूंढा जा सकता है।

यह एप फिलहाल अंग्रेजी में उपलब्ध है और जल्द ही हिंदी में भी सुलभ होगा। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।