Movie prime

लखनऊ: कोचिंग सेंटर में भीषण आग, कई छात्रों के फंसे होने की आशंका
 

 
 लखनऊ: कोचिंग सेंटर में भीषण आग, कई छात्रों के फंसे होने की आशंका
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित सेक्टर-डी इलाके में सोमवार दोपहर एक निजी कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कोचिंग सेंटर के भीतर कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने और प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए हैं।

फिलहाल दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।