Movie prime

मुरादाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के चार्टर्ड प्लेन का इंजन फेल

 
मुरादाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के चार्टर्ड प्लेन का इंजन फेल
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Moradabad : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के चार्टर्ड विमान में सोमवार दोपहर तकनीकी खराबी आने से बड़ा हादसा टल गया। उड़ान भरने से ठीक पहले विमान का एक इंजन फेल हो गया और उसमें से धुआं निकलने लगा।

रनवे पर रोका गया विमान

घटना उस समय हुई जब ब्रजेश पाठक,मुरादाबाद एयरपोर्ट से रवाना होने वाले थे। इंजन में खराबी की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं।

एहतियात के तौर पर विमान को रनवे पर ही रोक दिया गया और डिप्टी सीएम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

तकनीकी जांच शुरू

घटना के बाद तकनीकी टीम ने विमान की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक इंजन फेल होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी यात्री एवं अधिकारी सुरक्षित हैं। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई।

दो दिवसीय दौरे पर थे डिप्टी सीएम

जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम मुरादाबाद और अमरोहा के दो दिवसीय दौरे पर आए थे। दौरा समाप्त करने के बाद जब वह मुरादाबाद से रवाना होने वाले थे, तभी यह तकनीकी खराबी सामने आई।