UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 6 IPS अधिकारियों के तबादले, गृह विभाग ने जारी की सूची
Jun 5, 2026, 20:31 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में पुलिस महानिरीक्षक (IG) और पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) स्तर के अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।
आदेश के अनुसार, पुलिस महानिदेशक कार्यालय से संबद्ध और वर्तमान में प्रतीक्षारत रवि शंकर छवि को पुलिस महानिरीक्षक, लोक शिकायत (महानिदेशक कार्यालय) के पद पर तैनात किया गया है।
इसी क्रम में यमुना प्रसाद को पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) कानपुर रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अशोक कुमार चतुर्थ को DIG गोंडा के पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि पूनम को DIG मिर्जापुर की कमान दी गई है।
गृह विभाग के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
