Movie prime

PM मोदी की अपील पर मायावती का पलटवार, कहा– देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है, गरीब वर्ग को...
 

 
 PM मोदी की अपील पर मायावती का पलटवार, कहा– देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है, गरीब वर्ग को...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ I बसपा सुप्रीमो Mayawati ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने लोगों से सोने की खरीद टालने और पेट्रोलियम पदार्थों के कम उपयोग की सलाह दी थी। मायावती ने इसे लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि अमेरिका और इजराइल के बीच ईरान को लेकर चल रहे तनाव और संभावित युद्ध की स्थिति के कारण वैश्विक ऊर्जा संकट और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बढ़ रहा है। इसी कारण प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से संयम बरतने की अपील की गई है।

मायावती ने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि देश केवल पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस जैसे पेट्रोलियम उत्पादों के संकट से ही नहीं, बल्कि एक गंभीर आर्थिक दबाव से भी गुजर रहा है। उन्होंने दावा किया कि इसका असर आम जनता पर पड़ेगा और जीवन यापन की स्थिति और कठिन हो सकती है।

बसपा प्रमुख ने आगे कहा कि देश की बड़ी आबादी पहले ही कोरोना काल के बाद बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रही है। ऐसे में लोगों के पास पहले से ही बहुत सीमित संसाधन बचे हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से मांग की कि गरीब और मेहनतकश वर्ग को राहत दी जाए और उन्हें आर्थिक सहारा प्रदान किया जाए।