Movie prime

मेरठ: मेजर ध्यानचंद राज्य खेल का लोगो, ड्रेस और फ्लैग हुआ अनावरण; ध्येय वाक्य 'जय हिंद' घोषित
 

 
 मेरठ: मेजर ध्यानचंद राज्य खेल का लोगो, ड्रेस और फ्लैग हुआ अनावरण; ध्येय वाक्य 'जय हिंद' घोषित
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

मेरठ I मेरठ स्थित मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के लोगो, ड्रेस और फ्लैग का औपचारिक अनावरण किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

विश्वविद्यालय का ध्येय वाक्य 'जय हिंद' निर्धारित किया गया है। यह ध्येय वाक्य देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूती से दर्शाता है।

रजिस्ट्रार सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन की ओर से स्पष्ट निर्देश प्राप्त हुए हैं कि 31 मई 2026 तक हर हाल में विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र शुरू कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि आधारभूत ढांचे, शैक्षणिक व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास का कार्य तेज गति से चल रहा है, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी हो सकें।

रजिस्ट्रार ने विश्वास जताया कि यह खेल विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के साथ ही पूरे देश में खेल शिक्षा को नई दिशा प्रदान करेगा। यहां से अंतरराष्ट्रीय स्तर के योग्य और प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार होंगे, जो भारत की खेल उपलब्धियों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।