Movie prime

स्वास्थ्य विभाग की ऑनलाइन बैठक में अचानक अश्लील वीडियो, वरिष्ठ अधिकारी हुए असहज; साइबर सेल में शिकायत दर्ज
 

 
 स्वास्थ्य विभाग की ऑनलाइन बैठक में अचानक अश्लील वीडियो, वरिष्ठ अधिकारी हुए असहज; साइबर सेल में शिकायत दर्ज
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: स्वास्थ्य विभाग की एक ऑनलाइन ज़ूम बैठक में मंगलवार शाम को असहज स्थिति बन गई, जब अचानक स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलने लगा। बैठक में विभिन्न जिलों के अधिकारी और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, जिससे घटना तुरंत महकमे में चर्चा का विषय बन गई।

कई अधिकारियों ने वीडियो दिखाई देने के बाद तुरंत लॉगआउट कर लिया, जबकि तकनीकी टीम ने मीटिंग को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जांच में इसे तकनीकी लापरवाही या किसी की शरारत माना जा रहा है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, किसी प्रतिभागी की आईडी या स्क्रीन शेयरिंग फीचर का दुरुपयोग होने की आशंका जताई जा रही है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पवन ने बताया कि आईडी हैक कर शरारत करने की संभावना को भी खारिज नहीं किया जा सकता।