Movie prime

प्रतापगढ़ में कथा पर रोक की मांग पर बोले धीरेंद्र शास्त्री, ‘कथा रोकी गई तो नमाज पर रोक का सवाल भी उठेगा’
 

 
 प्रतापगढ़ में कथा पर रोक की मांग पर बोले धीरेंद्र शास्त्री, ‘कथा रोकी गई तो नमाज पर रोक का सवाल भी उठेगा’
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

प्रतापगढ़। कुंडा के बेंती परेड ग्राउंड में मंगलवार देर रात रामकथा के पहले दिन का कार्यक्रम खत्म होने के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर अपने कथित बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा, “हमारे तो नाम में ही कृष्ण है।” शास्त्री का कहना था कि उनकी बात का एक हिस्सा काटकर प्रसारित किया गया। उन्होंने बताया कि वह 21 नवंबर को मथुरा जाएंगे और बांके बिहारी के दर्शन करेंगे। 

कथा पर रोक लगाने की मांग के सवाल पर शास्त्री ने संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने धर्म के प्रचार का अधिकार है। उनका तर्क था कि अगर कथा पर रोक लगाने की बात होगी, तो नमाज और चर्च की प्रार्थना पर रोक लगाने का सवाल भी उठेगा। चुनावी फायदे के आरोप पर उन्होंने कहा कि उनकी कथाएं सिर्फ चुनाव के समय नहीं होतीं। 

कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के संयोजन में हो रही रामकथा की शुरुआत 17 नवंबर को हुई। शास्त्री ने आयोजन को ‘सनातन जागरण का महोत्सव’ बताया और कथा शुरू होने में देरी पर श्रद्धालुओं से क्षमा मांगी। उन्होंने कथा में शामिल पाकिस्तानी हिंदू श्रद्धालुओं का भी जिक्र किया और कहा कि वे हवन में भाग लेंगे। 

इससे पहले कथा के दौरान शास्त्री ने कहा कि जिस राज्य में प्रजा प्रसन्न हो और महिलाओं का सम्मान हो, वही रामराज्य है। गोपाष्टमी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि रामकथा का उद्देश्य लोगों को जोड़ना है और राम व श्याम सभी के हैं।