Movie prime

PM मोदी ने किया UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज अब सिर्फ 6 घंटे में
 

 
 PM मोदी ने किया UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज अब सिर्फ 6 घंटे में
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

हरदोई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने एक्सप्रेस-वे के किनारे पेड़ भी लगाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर पैदल भी चला।

594 किलोमीटर लंबा यह गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। इसके बनने से मेरठ से प्रयागराज की यात्रा अब मात्र 6 घंटे में पूरी हो सकेगी, जो पहले 11-12 घंटे में तय होती थी। यह एक्सप्रेस-वे 12 जिलों से होकर गुजरेगा।

एक्सप्रेस-वे की खासियतें:
- पब्लिक कन्वीनियंस सेंटर: यात्रियों के ठहरने, ट्रॉमा सेंटर और फूड कोर्ट की सुविधा
- रंबल स्ट्रिप: सड़क पर उभरी हुई पट्टियां, जिनसे ड्राइवर को वाइब्रेशन के जरिए अलर्ट मिलेगा और दुर्घटनाएं कम होंगी
- एयरस्ट्रिप: शाहजहांपुर के जलालाबाद के पास 3.5 किमी लंबी एयरस्ट्रिप, जहां एयरफोर्स के फाइटर जेट्स की लैंडिंग हो सकेगी। यह देश की पहली नाइट लैंडिंग एयरस्ट्रिप है
- हर 75 किलोमीटर पर भारत पेट्रोलियम द्वारा संचालित पेट्रोल पंप

गंगा एक्सप्रेस-वे यूपी का छठा एक्सप्रेस-वे है। इससे पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (340 किमी) प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे था।

परियोजना की जानकारी:
- कुल लागत:
37,350 करोड़ रुपये
- प्रति किलोमीटर लागत: लगभग 62.87 करोड़ रुपये
- निर्माण अवधि: 5 वर्ष
- शिलान्यास: 18 दिसंबर 2021 (शाहजहांपुर में)

यह एक्सप्रेस-वे यूपी की सड़क संपर्कता को नई ऊंचाई देने वाला माना जा रहा है, जो न सिर्फ यात्रा समय कम करेगा बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी गति प्रदान करेगा।