Movie prime

Prateek Yadav Last Rites: नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, ससुर अरविंद बिष्ट ने दी मुखाग्नि
 

 
 Prateek Yadav Last Rites: नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, ससुर अरविंद बिष्ट ने दी मुखाग्नि
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे और भाजपा नेता Aparna Yadav के पति प्रतीक यादव का गुरुवार सुबह लखनऊ के भैसाकुंड स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान परिवार और राजनीतिक जगत के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

प्रतीक यादव के ससुर और अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में Akhilesh Yadav, Shivpal Singh Yadav, धर्मेंद्र यादव, आदित्य यादव समेत यादव परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे।

बताया जा रहा है कि बुधवार 13 मई की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद प्रतीक यादव का निधन हो गया था। महज 38 वर्ष की उम्र में उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई है। समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत कई दलों के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak ने कहा, “यह बेहद दुखद क्षण है। प्रतीक यादव असमय हमारे बीच से चले गए। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें।”

वहीं नम्रता पाठक ने कहा कि प्रतीक यादव ने अपना जीवन परिवार और बच्चों के लिए समर्पित कर दिया था और वे भविष्य में कुछ बड़ा करना चाहते थे।

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री Om Prakash Rajbhar ने भी दुख जताते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है और ईश्वर परिवार को इस पीड़ा को सहने की शक्ति दें।

राज्यमंत्री Baby Rani Maurya ने कहा कि प्रतीक यादव बेहद मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी और वे सभी लोगों से आत्मीयता से मिलते थे।