Movie prime

कफ सिरप तस्करी मामले में बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह लखनऊ से गिरफ्तार, कोर्ट में थी सरेंडर की तैयारी

 
 कफ सिरप तस्करी मामले में बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह लखनऊ से गिरफ्तार, कोर्ट में थी सरेंडर की तैयारी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ। लंबे समय से फरार चल रहे बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह को मंगलवार को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। आलोक सिंह कफ सिरप तस्करी के बड़े सिंडिकेट में वांछित था और उसकी तलाश कई महीनों से चल रही थी।

STF के सूत्रों के अनुसार, तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आलोक सिंह को दबोचा गया। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तारी से ठीक एक दिन पहले आलोक सिंह सरेंडर करने की तैयारी में था। उसने लखनऊ की एक स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण की अर्जी भी दाखिल कर दी थी और मंगलवार को ही कोर्ट में इस पर सुनवाई होनी थी। हालांकि STF ने उससे पहले ही कार्रवाई कर उसे गिरफ्त में ले लिया।

आलोक सिंह का नाम उस समय सुर्खियों में आया था जब कफ सिरप तस्करी के अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। इस मामले में उसकी कुछ तस्वीरें पूर्व बाहुबली नेता और जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के साथ वायरल हुई थीं, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश और तेज कर दी थी। तस्करी के आरोप में उसे पहले ही निलंबित किया जा चुका था और बाद में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।