Movie prime

सपा UP की जनता के लिए खतरा, 2027 में हो जाएगी खत्म: केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला
 

 
 सपा UP की जनता के लिए खतरा, 2027 में हो जाएगी खत्म: केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा राज्य की जनता के लिए खतरा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार आने का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना है। इतना ही नहीं, महिलाओं के सुहाग और भाइयों के जीवन तक को खतरे में डालने वाली स्थिति पैदा हो सकती है।

मौर्य ने कहा कि प्रदेश की जनता पहले भी सपा को कई बार नकार चुकी है। उनके मुताबिक, जनता ने 2014, 2017, 2019 और 2022 के चुनावों में सपा को हराया है। हालांकि 2024 में सपा किसी तरह लोगों को गुमराह कर अपनी सीटें बढ़ाने में सफल हो गई, लेकिन आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए कोई संभावना नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी में गुंडों और माफियाओं का बोलबाला है और 2027 के चुनाव के बाद सपा उत्तर प्रदेश में पूरी तरह समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी।

वहीं फिल्म धुरंधर-2 को लेकर Akhilesh Yadav के बयान पर भी मौर्य ने प्रतिक्रिया दी। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि भाजपा पैसे देकर फिल्में बनवाती है। इस पर मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव सत्ता से बाहर रहने के कारण परेशान हैं और 2047 तक उनके सत्ता में आने की कोई संभावना नहीं है।