सैफई तक सीमित थी सपा की सोच, हमने बदली आजमगढ़ की पहचान: CM योगी का सपा पर तीखा हमला
आजमगढ़ I Yogi Adityanath ने आज Azamgarh के बिलरियागंज विकास खंड के मिरिया रेड़हा में डेयरी प्लांट के उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्वांचल के विकास को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पूर्वांचल को Purvanchal Expressway से जोड़कर क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है और आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है।
सीएम योगी ने कहा कि आजमगढ़ को चारों तरफ से फोरलेन सड़कों से जोड़ दिया गया है, जिससे लखनऊ की दूरी अब ढाई से पौने तीन घंटे में तय हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि Samajwadi Party की सरकारें भी यह काम कर सकती थीं, लेकिन उनका ध्यान केवल सैफई के विकास तक सीमित रहा।
जनसभा में उन्होंने Shyama Prasad Mukherjee का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने “एक निशान, एक प्रधान और एक संविधान” की बात कही थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने कश्मीर में Article 370 लागू कर दिया था। सीएम ने कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 हटाकर आतंकवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोंक दी गई और देश की एकता को मजबूत किया गया।
सीएम योगी ने कहा कि पहले आजमगढ़ आतंकवाद और अन्य समस्याओं से जूझता था, लेकिन अब “नया आजमगढ़” विकसित हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि पहले आजमगढ़ के नाम पर होटल में कमरा तक नहीं मिलता था, जबकि आज लोग स्वागत करते हैं।
सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने वोट बैंक की राजनीति की, जबकि उनकी सरकार ने विकास को प्राथमिकता दी। साथ ही उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि यह काम पहले की सरकारें भी कर सकती थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
