Movie prime

महिला सुरक्षा को मजबूती: 9 महीने की ट्रेनिंग पूरी, अब सेवा के लिए तैयार 491 महिला आरक्षी

वाराणसी में 491 प्रशिक्षु महिला आरक्षियों की पासिंग परेड 20 अप्रैल को होगी। 9 महीने की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ये आरक्षियां पुलिस सेवा में शामिल होंगी। प्रशिक्षण में शारीरिक दक्षता, कानून व्यवस्था, साइबर अपराध, शस्त्र संचालन और दंगा नियंत्रण जैसी महत्वपूर्ण चीजों को शामिल किया गया है।

 
491 महिला आरक्षी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: 491 प्रशिक्षु महिला आरक्षियों की पासिंग परेड 20 अप्रैल को आयोजित होगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस को 491 नई महिला आरक्षियों की ताकत मिलेगी, जो प्रशिक्षण पूरा कर सेवा में शामिल होंगी।

इन महिला आरक्षियों को पिछले 9 महीनों से पुलिस लाइन में रहकर व्यापक प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें शारीरिक दक्षता के साथ-साथ पुलिसिंग के सभी जरूरी पहलुओं से परिचित कराया गया।

हर क्षेत्र में दी गई ट्रेनिंग

प्रशिक्षण में महिला आरक्षियों को सामाजिक पुलिसिंग, आधुनिक तकनीक के जरिए अपराध रोकथाम, शस्त्र संचालन, साइबर अपराध, फॉरेंसिक विज्ञान, कानून व्यवस्था और अनुशासन से जुड़े सभी विषयों की जानकारी दी गई।

इसके अलावा दंगा नियंत्रण, सॉफ्ट स्किल, योग, खेलकूद और व्यवहारिक प्रशिक्षण भी शामिल रहा, ताकि वे हर परिस्थिति में बेहतर तरीके से काम कर सकें।

रहने और सुविधाओं का खास इंतजाम

प्रशिक्षु महिला आरक्षियां पुलिस लाइन के बहुमंजिला भवन और बैरकों में रह रही हैं। यहां उनके लिए रहने, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं का पूरा इंतजाम किया गया है। पौष्टिक भोजन के लिए मेस की व्यवस्था भी की गई है।

अब संभालेंगी जिम्मेदारी

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि सभी प्रशिक्षु महिला आरक्षियों को आधुनिक पुलिसिंग के अनुसार तैयार किया गया है। फिलहाल उनकी परीक्षा चल रही है और पासिंग परेड के बाद ये सभी सेवा में शामिल होकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेंगी।