Movie prime

प्रतीक यादव की मौत की वजह आई सामने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
 

 
 प्रतीक यादव की मौत की वजह आई सामने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण साफ बताया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रतीक यादव के शरीर के निचले हिस्से में खून का थक्का (ब्लड क्लॉट) जम गया था, जो ऊपरी हिस्से की ओर बढ़ गया। इसके कारण फेफड़ों (लंग्स) में संक्रमण हो गया और अंततः कार्डिएक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमने से सांस लेने की प्रक्रिया और दिल की धड़कन अचानक बंद हो गई।

डॉक्टरों ने आगे की जांच के लिए दिल और फेफड़ों से जुड़े नमूनों को सुरक्षित रख लिया है। इसके अलावा, शरीर के कुछ अंगों (विसरा) को रासायनिक जांच के लिए संरक्षित कर पुलिस को सौंप दिया गया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद और अधिक जानकारी सामने आने की संभावना है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शरीर पर मिली सभी चोटें मौत से पहले की हैं।

प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई थे। उनकी अचानक हुई इस मौत ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।