Movie prime

UP विधानसभा का तीसरा सत्र 'साइन डाई' घोषित, 5 अगस्त को समाप्त हुई कार्यवाही

 
UP विधानसभा का तीसरा सत्र 'साइन डाई' घोषित, 5 अगस्त को समाप्त हुई कार्यवाही
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Lucknow : उत्तर प्रदेश की अठारहवीं विधानसभा का वर्ष 2026 का तृतीय (मानसून) सत्र बुधवार, 5 अगस्त को अपनी कार्यवाही समाप्त होने के साथ ही अनिश्चितकाल (Sine Die) के लिए स्थगित कर दिया गया।

विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विधानसभा का यह सत्र 3 अगस्त 2026 से शुरू हुआ था। तीन दिनों तक चली कार्यवाही के बाद 5 अगस्त के उपवेशन की समाप्ति पर सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

c

इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक रूप से प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश अठारहवीं विधानसभा का वर्ष 2026 का तृतीय सत्र अब समाप्त हो चुका है।

गौरतलब है कि इस सत्र के दौरान विभिन्न विधायी और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं, कई अवसरों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामे की स्थिति भी देखने को मिली। इसके बावजूद निर्धारित कार्यवाही पूरी होने के बाद सदन को 'साइन डाई' (अनिश्चितकाल के लिए स्थगित) कर दिया गया।