Movie prime

UP के सभी कॉलेजों में यूनिफॉर्म अनिवार्य, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बड़ा आदेश
 

 
 UP के सभी कॉलेजों में यूनिफॉर्म अनिवार्य, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बड़ा आदेश
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में अब छात्रों के लिए यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य होगा। राज्यपाल Anandiben Patel ने कॉलेजों में ड्रेस कोड लागू करने के निर्देश दिए हैं। अब विद्यार्थियों को कॉलेज में निर्धारित यूनिफॉर्म पहनकर ही प्रवेश मिलेगा।

यह फैसला जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया से जुड़े कॉलेजों की समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया। अभी तक प्रदेश के अधिकांश कॉलेजों में छात्र-छात्राएं अपनी पसंद के कपड़े पहनकर आते थे, जबकि केवल कुछ महिला कॉलेजों और विशेष कोर्सों में ही ड्रेस कोड लागू था। नए आदेश के बाद प्रदेश के सभी कॉलेजों में यूनिफॉर्म व्यवस्था लागू की जाएगी।

शिक्षकों को भी दी सख्त हिदायत

राज्यपाल ने शिक्षकों को भी अपने पद की गरिमा बनाए रखने की नसीहत दी है। University of Lucknow के जूलॉजी विभाग से जुड़े एक शिक्षक पर छात्रा को परेशान करने और पेपर लीक के आरोपों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक ऐसा कोई कार्य न करें जिससे उनकी छवि और संस्थान की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचे।

इसके साथ ही सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में विशेष शिकायत समितियां बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इन समितियों में छात्र-छात्राओं को भी शामिल किया जाएगा ताकि वे खुलकर अपनी समस्याएं और शिकायतें रख सकें।

डिजिटल शिक्षा और वोकेशनल कोर्स पर जोर

राज्यपाल ने कॉलेजों में किताबों के डिजिटलीकरण और डिजिटल प्लेटफॉर्म के अधिक उपयोग पर भी जोर दिया। साथ ही युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए शॉर्ट टर्म वोकेशनल कोर्स शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन कोर्सों में जीएसटी और अकाउंटेंसी, ब्यूटीशियन, मेहंदी डिजाइनिंग, बिंदी निर्माण और मिलेट आधारित खाद्य उत्पादों से जुड़े प्रशिक्षण शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि इन कोर्सों से छात्रों को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे।