Movie prime

UP: अखिलेश यादव का दोनों डिप्टी सीएम को खुला ऑफर—100 विधायक जुटाओ, मुख्यमंत्री की कुर्सी पाओ
 

 
 UP: अखिलेश यादव का दोनों डिप्टी सीएम को खुला ऑफर—100 विधायक जुटाओ, मुख्यमंत्री की कुर्सी पाओ
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ। अखिलेश यादव ने एक बार फिर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री बनने का ऑफर देकर सियासी हलचल तेज कर दी है। गोरखपुर में इलाज के दौरान कथित लापरवाही से 19 लोगों की आंखों की रोशनी जाने की घटना को लेकर उन्होंने योगी सरकार को घेरा और भाजपा के भीतर चल रही कथित अंतर्कलह पर भी तंज कसा।

सपा अध्यक्ष ने अपनी पुरानी पेशकश दोहराते हुए कहा, “हम अपना ऑफर फिर से दोहराते हैं—100 विधायक लाओ और मुख्यमंत्री बन जाओ। जो 100 विधायक साथ लाएगा, वह एक हफ्ते के लिए मुख्यमंत्री बनेगा।” उन्होंने तंज भरे अंदाज में यह भी कहा कि मुख्यमंत्री चार दिन के दौरे पर जापान जा रहे हैं, शायद इसी वजह से एक हफ्ते की बात की जा रही है।

शंकराचार्य प्रकरण पर भी सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने शंकराचार्य से जुड़े मामले को उठाते हुए कहा कि यूपी सरकार उन्हें अपमानित करने के लिए 20 साल पुरानी घटना को सामने ला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि माघ मेले में शंकराचार्य को गंगा स्नान से रोका गया, जो सनातन परंपरा के खिलाफ है।

सपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में शंकराचार्य कई दिनों तक धरने पर बैठे रहे, लेकिन सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी। उन्होंने यह भी कहा कि विचारों के मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी को इस स्तर तक निशाना बनाना उचित नहीं है।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार अब पुराने मामलों को उछालकर राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सब देख रही है और यह सरकार अब ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है।