Movie prime

UP विधानसभा: सपा विधायक सचिन यादव पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित, मार्शल के जरिए सदन से कराया गया बाहर

 
UP विधानसभा: सपा विधायक सचिन यादव पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित, मार्शल के जरिए सदन से कराया गया बाहर
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Lucknow : उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान हंगामे के मामले में समाजवादी पार्टी के विधायक सचिन यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर उन्हें पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। साथ ही मार्शल को उन्हें सदन से बाहर निकालने का आदेश भी दिया गया।

विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे की ओर से जारी पत्र के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को सदन में पारित प्रस्ताव के आधार पर उत्तर प्रदेश विधान सभा की कार्य-संचालन नियमावली, 2023 के नियम 299(1) के तहत सचिन यादव को अपराह्न 1:25 बजे से पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया है।

c

आदेश के मुताबिक, निलंबन की अवधि के दौरान सचिन यादव विधानसभा परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा वे सदन और उसकी किसी भी समिति की कार्यवाही में हिस्सा लेने के पात्र नहीं होंगे।

यह कार्रवाई उस घटनाक्रम के बाद हुई, जब सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के दौरान हंगामा हुआ और सचिन यादव द्वारा कथित तौर पर मुख्यमंत्री की एडिटेड तस्वीर लहराने पर विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने इसे सदन की गरिमा के विपरीत मानते हुए सख्त कार्रवाई की।