Movie prime

UP B.Ed 2026: आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक करें अप्लाई

 
UP B.Ed 2026: आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक करें अप्लाई
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Lucknow : अगर आप टीचर बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है।बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने UP B.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 10 अप्रैल 2026 तक लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता (Eligibility)

- ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक जरूरी

- इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए 55% अंक अनिवार्य

उम्र सीमा

- इस परीक्षा के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी गई है।

- परीक्षा और एडमिट कार्ड

- परीक्षा तिथि: 26 अप्रैल 2026

- एडमिट कार्ड जारी: 20 अप्रैल 2026 (ऑनलाइन डाउनलोड)

किन यूनिवर्सिटीज में मिलेगा एडमिशन

इस परीक्षा के जरिए उत्तर प्रदेश की कई बड़ी यूनिवर्सिटीज में दाखिला मिलता है, जैसे:

- लखनऊ विश्वविद्यालय 

- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय

- डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय

- महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ

- दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

जरूरी डॉक्यूमेंट

- पासपोर्ट साइज फोटो (स्कैन)

- सिग्नेचर

- दोनों हाथ की इंडेक्स फिंगर स्कैन

- आधार कार्ड

- शैक्षिक प्रमाण पत्र

- कैटेगरी सर्टिफिकेट (01 अप्रैल 2023 के बाद जारी)

- इनकम सर्टिफिकेट (01 जुलाई 2025 के बाद जारी)

आवेदन शुल्क

- जनरल/OBC/EWS: ₹1650

- SC/ST: ₹850

लेट फीस के साथ:

- जनरल/OBC/EWS: ₹2000

- SC/ST: ₹1000

कैसे करें आवेदन

- यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

- “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें

- बेसिक जानकारी भरें

- जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें

- आवेदन शुल्क जमा करें

- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट निकाल लें