Movie prime

UP Board 2026: अब इंटरमीडिएट छात्रों को भी मिलेगा इंप्रूवमेंट परीक्षा का मौका
 

 
 UP Board 2026: अब इंटरमीडिएट छात्रों को भी मिलेगा इंप्रूवमेंट परीक्षा का मौका
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

प्रयागराज। यूपी बोर्ड वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 अप्रैल को जारी होने के बाद अब बोर्ड इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। बड़ी खबर यह है कि अब तक केवल हाईस्कूल स्तर पर लागू इंप्रूवमेंट परीक्षा की सुविधा को इंटरमीडिएट में भी लागू करने की तैयारी चल रही है।

इस संबंध में प्रस्ताव शिक्षा निदेशक के माध्यम से शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही इसे इसी वर्ष से लागू किए जाने की योजना है। इससे हाईस्कूल के साथ-साथ इंटरमीडिएट के पात्र छात्र भी अंक सुधारने और उत्तीर्ण होने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

वर्तमान व्यवस्था के अनुसार हाईस्कूल परीक्षा में एक विषय में अनुत्तीर्ण छात्र इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, कंपार्टमेंट परीक्षा के तहत दो विषयों में फेल छात्र किसी एक विषय की परीक्षा देकर पास होने का मौका पाते हैं।

यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने इसी व्यवस्था को इंटरमीडिएट स्तर पर भी लागू करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। हालांकि इंटरमीडिएट में कंपार्टमेंट परीक्षा की व्यवस्था पहले से लागू है।

फिलहाल बोर्ड को शासन से प्रस्ताव मंजूर होने का इंतजार है। इसी वजह से अभी तक इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा की समयसारिणी जारी नहीं की गई है।