Movie prime

UP Board 2026: स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 17 मई तक करें अप्लाई
 

 
 UP Board 2026: स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 17 मई तक करें अप्लाई
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UP Board) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के सन्निरीक्षण (स्क्रूटनी) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

17 मई तक आवेदन की अंतिम तिथि

स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 मई 2026 निर्धारित की गई है। प्रत्येक विषय के लिए 500 रुपये शुल्क तय किया गया है। लिखित और प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए शुल्क अलग-अलग देना होगा।

आवेदन के बाद चालान और फॉर्म भेजना अनिवार्य

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद छात्रों को शुल्क चालान के माध्यम से सरकारी खजाने में जमा करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट और चालान की कॉपी संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में रजिस्टर्ड डाक से 17 मई 2026 तक भेजना जरूरी है। निर्धारित तिथि के बाद या ऑफलाइन भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इस बार ऐसा रहा रिजल्ट

हाईस्कूल परीक्षा 2026 में 13,43,524 बालक और 12,57,857 बालिकाएं शामिल हुईं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.30% रहा, जबकि बालिकाओं ने 93.76% के साथ बेहतर प्रदर्शन किया, जो बालकों से 6.46% अधिक है।
संस्थागत परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 90.51% रहा, जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 66.67% रहा।

इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.38% दर्ज किया गया। करीब 24.86 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जिनमें से लगभग 19.98 लाख विद्यार्थी सफल घोषित हुए।

ऐसे करें स्क्रूटनी के लिए आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
  • “Scrutiny Application 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर, कक्षा (10वीं/12वीं) और विषय दर्ज करें
  • आवेदन फॉर्म भरें
  • प्रति विषय ₹500 शुल्क का चालान जनरेट करें और जमा करें
  • फॉर्म का प्रिंटआउट और चालान की कॉपी डाउनलोड करें
  • रजिस्टर्ड डाक से संबंधित कार्यालय में 17 मई 2026 तक भेज दें