UP Board Result 2026: 10वीं में कशिश वर्मा और 12वीं में शिखा वर्मा बनीं टॉपर, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
Updated: Apr 23, 2026, 16:29 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज शाम 4 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से परिणामों की घोषणा की गई, जिसके साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया।

इस वर्ष 10वीं कक्षा में सीतापुर की कशिश वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप किया है। दूसरे स्थान पर बाराबंकी की अंशिका वर्मा रहीं, जबकि तीसरे स्थान पर अदिति ने जगह बनाई है।

वहीं 12वीं कक्षा में शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है। एक बार फिर यूपी बोर्ड के नतीजों में छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा है।
बोर्ड द्वारा जारी परिणामों में इस वर्ष भी छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में बेहतर रहा, जिससे एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मार ली है।
