UP : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अचानक बिगड़ी तबीयत, हुए बेहोश, मेदांता में भर्ती
Lucknow : अजय राय की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह एक कार्यक्रम के दौरान बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में इलाज कर रही है।
सोडियम कम होने से बिगड़ी हालत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय राय अपने आवास पर ही बेहोश हो गए थे। बताया जा रहा है कि उनके शरीर में सोडियम का स्तर कम होने के कारण उन्हें कमजोरी और बेचैनी महसूस हुई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मेडिकल जांच जारी है।
दरअसल, लखनऊ में कांग्रेस का ‘प्रदेश स्तरीय शिक्षक एवं चिकित्सक सम्मेलन’ आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में सुप्रिया श्रीनेत और अविनाश पांडे भी मौजूद थे। इसी दौरान अजय राय की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
कार्यक्रम में दिया था बयान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय राय ने कहा था कि बीजेपी के खिलाफ लड़ाई कांग्रेस परिवार लगातार लड़ रहा है, चाहे वह शिक्षक, डॉक्टर या सोशल मीडिया के माध्यम से हो।
डॉक्टरों के अनुसार अजय राय की हालत पर नजर रखी जा रही है और जरूरी उपचार जारी है। उनके स्वास्थ्य को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है।
