Movie prime

UP: भीषण गर्मी में जनगणना स्थगित करने की मांग, शिक्षक संघों ने उठाई आवाज
 

 
जनगणना
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

प्रयागराज। जिले में अलग-अलग स्थानों पर शिक्षक संघों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जनगणना कार्य तत्काल स्थगित करने की मांग की गई। पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में तापमान लगातार 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, ऐसे में लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है, फिर भी शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी जनगणना में लगाई जा रही है।

शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि इस दौरान किसी शिक्षक या कर्मचारी की तबीयत बिगड़ती है या कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने मांग की कि मौसम सामान्य होने के बाद अगस्त माह से जनगणना कराई जाए, ताकि शिक्षकों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) ने जताया विरोध

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) की बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरिप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बड़ी संख्या में शिक्षकों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और जनगणना कार्य का विरोध जताया।

पदाधिकारियों ने कहा कि एक ओर सरकार लगातार लोगों को हीट वेव से बचाव के प्रति जागरूक कर रही है, वहीं दूसरी ओर इतनी भीषण गर्मी में जनगणना शुरू कर दी गई है। उन्होंने कोविड काल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

बैठक में उपेंद्र वर्मा, जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, सुरेंद्र सिंह, विजय यादव, लक्ष्मी नारायण सिंह, सुधाकर ज्ञानार्थी, मिथलेश मौर्या और कमलेश यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

उप्र वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने भी उठाई मांग

उप्र वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक भी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भीषण गर्मी के बीच जनगणना कार्य को स्थगित करने की मांग उठाई गई। इस दौरान विनोद कुमार, शिव कुमार, अरविंद कुमार और सतीश सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।