Movie prime

UP आबकारी सिपाही भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी, मेंस परीक्षा के लिए 32,891 अभ्यर्थी चयनित
 

 
 UP आबकारी सिपाही भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी, मेंस परीक्षा के लिए 32,891 अभ्यर्थी चयनित
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की सूची और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक जारी कर दिए हैं। आयोग ने कुल 820 रिक्त पदों के सापेक्ष 32,891 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

820 पदों पर होगी भर्ती

आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के तहत शुरुआत में 722 पदों के लिए 4 जून से 24 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके बाद आयोग ने 23 जून 2026 को जारी शुद्धिपत्र के माध्यम से 98 अतिरिक्त पद शामिल किए, जिससे कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 820 हो गई। इनमें 682 पद सामान्य चयन और 138 पद विशेष चयन श्रेणी के लिए निर्धारित हैं।

PET-2025 के आधार पर हुआ मुख्य परीक्षा के लिए चयन

आयोग के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों को PET-2025 में वास्तविक या नॉर्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम अंक प्राप्त हुए थे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए पात्र नहीं माना गया। शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर की गई है।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि पूरी चयन प्रक्रिया इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में संपन्न की गई है।

श्रेणीवार कट-ऑफ अंक

श्रेणी                                                                                                कट-ऑफ अंक                              
अनारक्षित (General) 69.13
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 69.13
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 69.13
अनुसूचित जाति (SC) 66.80
अनुसूचित जनजाति (ST) 52.86
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित 54.28
सैन्य वियोजित / भूतपूर्व सैनिक 43.10
महिला अभ्यर्थी 69.03
उत्कृष्ट खिलाड़ी 50.56


जल्द घोषित होगी मुख्य परीक्षा की तिथि

UPSSSC ने बताया कि आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।

मुख्य परीक्षा का पैटर्न

मुख्य परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है।