Movie prime

UP Holiday Calendar 2026 जारी: पूरे साल 24 सरकारी छुट्टियां और 9 लंबे वीकेंड

 
UP Holiday Calendar 2026 जारी: पूरे साल 24 सरकारी छुट्टियां और 9 लंबे वीकेंड
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ I उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सार्वजनिक एवं वैकल्पिक अवकाशों का पूरा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार भी पिछले वर्षों की तरह छुट्टियों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। कैलेंडर में कुल 24 सार्वजनिक अवकाश और 31 निर्बंधित (वैकल्पिक) अवकाश शामिल किए गए हैं।

राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि गुरु गोविंद सिंह जयंती को अब 5 जनवरी के स्थान पर तिथि के अनुसार 27 दिसंबर 2025 को मनाया जाएगा, इसलिए इसे 2026 के कैलेंडर से हटा दिया गया है।

खास बातें:
- 2026 में सार्वजनिक अवकाशों में 6 शुक्रवार और 3 सोमवार की छुट्टियाँ शामिल हैं।
- रविवार को मिलाकर कुल 9 बार लगातार दो दिन (लंबे वीकेंड) का अवकाश मिलेगा, जिससे घूमने-फिरने के लिए अच्छे मौके बन रहे हैं।

2026 के प्रमुख सार्वजनिक अवकाश:
- 3 जनवरी (शनिवार) – हजरत अली जन्मदिन  
- 26 जनवरी (सोमवार) – गणतंत्र दिवस  
- 15 फरवरी (रविवार) – महाशिवरात्रि  
- 2 मार्च (सोमवार) – होलिका दहन  
- 4 मार्च (बुधवार) – होली  
- 21 मार्च (शनिवार) – ईद-उल-फितर  
- 26 मार्च (गुरुवार) – राम नवमी  
- 31 मार्च (मंगलवार) – महावीर जयंती  
- 3 अप्रैल (शुक्रवार) – गुड फ्राइडे  
- 14 अप्रैल (मंगलवार) – डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती  
- 1 मई (शुक्रवार) – बुद्ध पूर्णिमा  
- 27 मई (बुधवार) – बकरीद  
- 26 जून (गुरुवार) – मोहर्रम  
- 15 अगस्त (शनिवार) – स्वतंत्रता दिवस  
- 28 अगस्त (शुक्रवार) – रक्षा बंधन  
- 4 सितंबर (शुक्रवार) – जन्माष्टमी  
- 2 अक्टूबर (शुक्रवार) – महात्मा गांधी जयंती  
- 20 अक्टूबर (मंगलवार) – दशहरा (महानवमी/विजयादशमी)  
- 8 नवंबर (रविवार) – दीपावली  
- 9 नवंबर (सोमवार) – गोवर्धन पूजा  
- 11 नवंबर (बुधवार) – भैया दूज  
- 24 नवंबर (मंगलवार) – गुरु नानक जयंती  
- 25 दिसंबर (शुक्रवार) – क्रिसमस डे

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि चंद्र दर्शन पर आधारित त्योहारों की छुट्टियाँ स्थानीय स्तर पर चंद्रमा दर्शन के अनुसार तय की जा सकती हैं। वैकल्पिक अवकाशों में नववर्ष (1 जनवरी), मकर संक्रांति, बसंत पंचमी, रविदास जयंती, छठ पूजा, क्रिसमस ईव आदि शामिल हैं।