UP Home Guard City Slip 2025: परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, यहां देखें आपका एग्जाम सेंटर
लखनऊ I उत्तर प्रदेश होम गार्ड्स भर्ती 2025 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। भर्ती बोर्ड ने लिखित परीक्षा की तिथि के साथ-साथ जिला/शहर सूचना पर्ची (City Intimation Slip) आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दी है।
अब उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉग इन कर परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। यह सिटी इंटिमेशन स्लिप उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी प्रदान करती है, जिससे वे पहले से अपनी यात्रा और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर सकें।
वहीं, एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।
भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट से वंचित न रह जाएं।
