UP होम गार्ड परीक्षा 2026 की आंसर-की जारी, 10 मई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा 2026 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। लंबे समय से आंसर-की का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी राहत मानी जा रही है।
बोर्ड की ओर से जारी आंसर-की UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें यूपी होम गार्ड आंसर-की
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं—
- सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “Answer Key” सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद “UP Home Guard Answer Key 2026” लिंक खोलें।
- लिंक पर क्लिक करते ही आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट भी सुरक्षित रख लें।
10 मई तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
बोर्ड ने उम्मीदवारों को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया है। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 10 मई 2026 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। तय समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
जल्द जारी होगा रिजल्ट
उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद बोर्ड जल्द ही परीक्षा परिणाम जारी करेगा। रिजल्ट के साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी, जिसे उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार देख सकेंगे।
