Movie prime

UP Home Guard PET/PST परीक्षा स्थगित, लगातार बारिश और जलभराव के चलते लिया गया फैसला
 

 
 UP Home Guard PET/PST परीक्षा स्थगित, लगातार बारिश और जलभराव के चलते लिया गया फैसला
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 14 सितंबर को प्रस्तावित UP Home Guard PET/PST परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जानी थी।

बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और परीक्षा केंद्रों पर जलभराव के कारण यह फैसला लिया गया है। अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित किया गया है।

नई परीक्षा तिथि कब होगी जारी?

फिलहाल बोर्ड ने PET/PST परीक्षा की नई तारीख की घोषणा नहीं की है। बोर्ड की ओर से जल्द ही नया परीक्षा शेड्यूल जारी किए जाने की उम्मीद है।

ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।