UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 जिलों के DM बदले, 5 CDO भी हुए ट्रांसफर, जानिए कौन कहां गया
उत्तर प्रदेश सरकार ने 40 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है, जिसमें 15 जिलों के DM और 5 CDO शामिल हैं। कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। पूरी ट्रांसफर लिस्ट में कौन अधिकारी कहां गया, इसकी विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस सूची में 15 जिलों के जिलाधिकारी (DM) और 5 मुख्य विकास अधिकारी (CDO) शामिल हैं, जिससे कई जिलों में प्रशासनिक बदलाव देखने को मिलेगा।
जिलाधिकारियों (DM) के तबादले-
• उन्नाव के DM गौरांग राठी को झांसी का DM बनाया गया
• विशेष सचिव ऊर्जा इंद्रजीत सिंह को सुल्तानपुर का DM
• सुल्तानपुर के DM कुमार हर्ष को बुलंदशहर भेजा गया
• विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती का DM
• झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आलोक यादव को शामली का DM
• शामली के DM अरविंद चौहान को सहारनपुर का DM
• हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन गौड़ को अमरोहा का DM
• विशेष सचिव खाद्य एवं रसद अभिषेक गोयल को हमीरपुर का DM
• निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार सरनीत कौर ब्रोका को रायबरेली का DM
• अमरोहा की DM निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर भेजा गया
• हमीरपुर के DM घनश्याम मीणा को उन्नाव का DM
• मैनपुरी के DM अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी का DM
• औरैया के DM डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी का DM
• मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बृजेश कुमार को औरैया का DM
• सहारनपुर के DM मनीष बंसल को आगरा का DM
• आगरा के DM अरविंद मल्लप्पा बांगरी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया
-
अन्य प्रमुख नियुक्तियां-
• एमडी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा नीतीश कुमार को एमडी यूपी पावर कॉरपोरेशन
• बुलंदशहर की DM श्रुति को एमडी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा
• प्रतीक्षारत आशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त
• परिवहन आयुक्त किंजल सिंह को सचिव माध्यमिक शिक्षा
CDO और अन्य पदों पर तबादले-
• सुनील कुमार धनवंता (संयुक्त मजिस्ट्रेट आजमगढ़) → CDO बहराइच
• रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड → CDO झांसी
• जुनैद अहमद (CDO झांसी) → अपर श्रमायुक्त कानपुर नगर
• हिमांशु गौतम (CDO हापुड़) → उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण
• मुकेश चंद्र (CDO बहराइच) → उपाध्यक्ष हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण
• केशव कुमार (CDO बदायूं) → कुलसचिव, डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय
• श्रुति शर्मा → CDO हापुड़
• गामिनी सिंगला → CDO बदायूं
• पूजा साहू → CDO अमेठी
इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को सरकार की कार्यप्रणाली को और मजबूत करने और जिलों में बेहतर प्रशासन देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
