Movie prime

UP IAS Transfer: योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अधिकारियों के तबादले, 4 मंडलों को मिले नए कमिश्नर

 
UP IAS Transfer: योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अधिकारियों के तबादले, 4 मंडलों को मिले नए कमिश्नर
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Lucknow : उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 13 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली और बस्ती मंडल को नए मंडलायुक्त (कमिश्नर) मिले हैं। साथ ही कई महत्वपूर्ण विभागों और संस्थाओं में भी नई तैनातियां की गई हैं।

सरकार के आदेश के अनुसार इंद्र विक्रम सिंह को गोरखपुर मंडल, वैभव श्रीवास्तव को बस्ती मंडल, शंभू कुमार को बरेली मंडल तथा डॉ. लोकेश एम. को प्रयागराज मंडल का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। डॉ. लोकेश एम. इससे पहले लोक निर्माण विभाग (PWD) में सचिव के पद पर कार्यरत थे।

वहीं, प्रयागराज की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को श्रमायुक्त और सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

- प्रकाश बिंदु को पीसीडीएफ (PCDF) का प्रबंध निदेशक बनाया गया।

- संदीप कुमार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया।

- अनिल ढींगड़ा को आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, निदेशक नगर भूमि सीमारोपण और सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभा* बनाया गया।

- डॉ. बलकार सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया।

- पुष्प राज सिंह को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया।

- सतीश पाल को विशेष सचिव, गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई।

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को प्रदेश में विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।