Movie prime

UP: मायावती का बयान – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बंगाल दौरे पर घटनाक्रम दुर्भाग्यपूर्ण, ममता बनर्जी को दी सलाह
 

 
 UP: मायावती का बयान – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बंगाल दौरे पर घटनाक्रम दुर्भाग्यपूर्ण, ममता बनर्जी को दी सलाह
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ I बसपा सुप्रीमो मायावती ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाल ही में पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान हुई घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चेतावनी देते हुए कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे सभी व्यक्तियों का सम्मान करना आवश्यक है।

मायावती ने बयान में कहा कि भारतीय संविधान के आदर्श और मान-मर्यादा के मुताबिक राष्ट्रपति पद का सम्मान करना और उनके प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस पद का किसी भी रूप में राजनीतिकरण करना उचित नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि देश की वर्तमान राष्ट्रपति न केवल महिला हैं बल्कि वे आदिवासी समाज से भी आती हैं, और हाल ही में पश्चिम बंगाल में उनके दौरे के दौरान जो कुछ भी हुआ, वह नहीं होना चाहिए था। इसे अति-दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया।

बसपा सुप्रीमो ने यह भी याद दिलाया कि संसद में भी खासकर लोकसभा अध्यक्ष के पद का राजनीतिकरण किया जा रहा है, जो उचित नहीं है। सभी को संवैधानिक पदों का आदर-सम्मान करना चाहिए और उनकी गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जब पश्चिम बंगाल में आदिवासी समाज के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं, तो उनके स्वागत के लिए न तो मुख्यमंत्री और न ही कोई मंत्री मौजूद रहे। इसके अलावा, कार्यक्रम स्थल को भी बदल दिया गया, जिससे राष्ट्रपति ने नाराजगी जताई।