Movie prime

UP PCS Mains Result 2026: रिजल्ट जारी, 2297 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई
 

 
 UP PCS Mains Result 2026: रिजल्ट जारी, 2297 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा भर्ती 2025 की मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, UPPSC PCS Mains 2025 परीक्षा का आयोजन 29 मार्च 2026 को किया गया था। परीक्षा के बाद से ही अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। आयोग ने अब आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर नतीजे उपलब्ध करा दिए हैं।

ऐसे चेक करें UPPSC PCS Mains Result

  • सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर PCS Mains Result 2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड करें।
  • PDF में अपना रोल नंबर सर्च करके परिणाम देखें।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रख लें।

अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रिजल्ट PDF के माध्यम से यह देख सकते हैं कि वे आगे की चयन प्रक्रिया के लिए योग्य हैं या नहीं।