Movie prime

UP Police Constable: 17 अगस्त से शुरू होगा डीवी-पीएसटी, सफल अभ्यर्थी अभी से तैयार रखें ये जरूरी दस्तावेज
 

 
 UP Police Constable: 17 अगस्त से शुरू होगा डीवी-पीएसटी, सफल अभ्यर्थी अभी से तैयार रखें ये जरूरी दस्तावेज
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में 76,184 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। अब ये उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test - PST) में शामिल होंगे।

17 अगस्त से शुरू होगा डीवी और पीएसटी

यूपी पुलिस विभाग के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी। इसका डेट-वाइज शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें, क्योंकि किसी भी आवश्यक दस्तावेज की कमी होने पर उन्हें भर्ती के अगले चरण में शामिल नहीं किया जाएगा।

डीवी के लिए ये दस्तावेज साथ रखना जरूरी

अभ्यर्थियों को ओरिजिनल दस्तावेजों के साथ उनकी स्वप्रमाणित (Self-Attested) फोटोकॉपी भी ले जानी होगी। आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार हैं—

  • हाईस्कूल प्रमाण पत्र (जन्मतिथि सत्यापन के लिए)
  • इंटरमीडिएट मार्कशीट एवं अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड या अन्य फोटो पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • एनसीसी/स्पोर्ट्स प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • हाल की रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
  • यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड
  • आवेदन पत्र की प्रति
  • डीवी/पीएसटी का एडमिट कार्ड

पीएसटी में क्या होंगे मानक?

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी निर्धारित की गई है। उनका सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाने पर 84 सेमी होना चाहिए।

वहीं एसटी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 160 सेमी, सीना बिना फुलाए 77 सेमी और फुलाने पर 82 सेमी निर्धारित है।

महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी रखी गई है, जबकि एसटी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए यह 147 सेमी तय की गई है।

एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी

डीवी और पीएसटी के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवार UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन विवरण के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।