Movie prime

UP Police Constable Exam 2026: एग्जाम सिटी स्लिप जारी, 8 जून से होगी परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड
 

 
 UP Police Constable Exam 2026: एग्जाम सिटी स्लिप जारी, 8 जून से होगी परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी यात्रा और परीक्षा से जुड़ी अन्य तैयारियां पहले से कर सकेंगे।

4 या 5 जून को जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड

भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से तीन से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि प्रवेश पत्र 4 या 5 जून 2026 को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एग्जाम सिटी स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी के लिए है, इसका उपयोग प्रवेश पत्र के रूप में नहीं किया जा सकता। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को अलग से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

8, 9 और 10 जून को होगी परीक्षा

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून 2026 को राज्यभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में आयोजित होगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 32,679 सिपाही एवं समकक्ष पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

  • आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध ‘Exam City Intimation Slip’ लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
  • जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर सिटी स्लिप दिखाई देगी।
  • भविष्य के उपयोग के लिए इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

परीक्षा पैटर्न

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता तथा मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।