Movie prime

UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: एडमिट कार्ड जारी, 8 जून से शुरू होगी परीक्षा

 
UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: एडमिट कार्ड जारी, 8 जून से शुरू होगी परीक्षा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board) ने 32,000 कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 8 जून 2026 को निर्धारित है, वे अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले बोर्ड द्वारा सभी उम्मीदवारों की परीक्षा सिटी स्लिप पहले ही जारी की जा चुकी है।

8, 9 और 10 जून को होगी परीक्षा

बोर्ड के अनुसार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में संपन्न होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने एडमिट कार्ड में दर्ज परीक्षा तिथि, पाली, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय को ध्यानपूर्वक जांच लें और समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। देर से आने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

  • 08 जून 2026 परीक्षा: 05 जून 2026 को एडमिट कार्ड जारी
  • 09 जून 2026 परीक्षा: 06 जून 2026 को एडमिट कार्ड जारी
  • 10 जून 2026 परीक्षा: 07 जून 2026 को एडमिट कार्ड जारी

परीक्षा पैटर्न

इस भर्ती परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 300 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे (120 मिनट) निर्धारित की गई है। प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता तथा मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

उम्मीदवार निम्न प्रक्रिया से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं—

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • “उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025” के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
  • “Candidate Login” विकल्प चुनें
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
  • लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और निर्धारित समय का पालन करें।