Movie prime

UP Police Constable भर्ती का रिजल्ट जारी, फिजिकल के लिए कटऑफ घोषित
 

 
 UP Police Constable भर्ती का रिजल्ट जारी, फिजिकल के लिए कटऑफ घोषित
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने दस्तावेज सत्यापन (Document Verification - DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test - PST) के लिए श्रेणीवार कटऑफ अंक भी घोषित कर दिए हैं।

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, डीवी और पीएसटी की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से प्रस्तावित है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब अपनी श्रेणी के अनुसार जारी कटऑफ और सामान्यीकृत (Normalized) अंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

श्रेणीवार कटऑफ

श्रेणी                                                                      पुरुष                                      महिला                                                       
अनारक्षित (UR) 258.03661 255.84346
आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) 247.93434 247.35926
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 251.63020 249.27083
अनुसूचित जाति (SC) 239.34407 236.31995
अनुसूचित जनजाति (ST) 220.10639 211.47988

UPPRPB ने अगली चयन प्रक्रिया के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण-पत्रों की जांच के साथ निर्धारित शारीरिक मानकों का परीक्षण किया जाएगा।

बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले निर्देशों और कार्यक्रम की जानकारी अवश्य देखते रहें, ताकि अगली चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो