UP पुलिस भर्ती 2025: आवेदन पत्र में संशोधन का अवसर, 31 जनवरी से 3 फरवरी तक कर सकेंगे सुधार
लखनऊ I उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सिपाही (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत प्रदान की है। विभिन्न स्रोतों से प्राप्त आग्रहों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने आवेदन पत्र में संशोधन (मॉडिफिकेशन) का एकमात्र अवसर उपलब्ध कराया है।
उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 31 जनवरी 2026 को सुबह 6 बजे से 3 फरवरी 2026 को सुबह 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार किए जा सकेंगे। यह विंडो केवल 72 घंटों के लिए खुली रहेगी, इसलिए अभ्यर्थी समय रहते अपनी गलतियां ठीक कर लें।
संशोधन के लिए अभ्यर्थियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in या upprpb.in पर जाकर लॉगिन करना होगा। अधिक जानकारी एवं आधिकारिक नोटिस के लिए वेबसाइट का अवलोकन करने की सलाह दी गई है। ध्यान दें कि यह सुधार का अंतिम और एकमात्र अवसर है।
इन पदों पर होनी है भर्ती (कुल 32,679 पद):
- सिपाही नागरिक पुलिस: 10,469 पद
- सिपाही पीएसी/सशस्त्र पुलिस: 15,131 पद
- सिपाही विशेष सुरक्षा बल: 1,341 पद
- सिपाही घुड़सवार पुलिस: 71 पद
- जेल वार्डर (पुरुष): 3,279 पद
- जेल वार्डर (महिला): 106 पद
यह भर्ती 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। आवेदन प्रक्रिया 30 जनवरी 2026 को समाप्त हो चुकी है, अब केवल संशोधन का समय बचा है। अभ्यर्थी जल्द से जल्द कार्रवाई करें और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।
