UP पुलिस भर्ती: 1,933 पदों के लिए लिखित परीक्षा अक्टूबर में, बोर्ड ने जारी की सूचना
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उप निरीक्षक (गोपनीय), सहायक उप निरीक्षक (लेखा) और सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) के 537 पदों तथा कंप्यूटर ऑपरेटर के 1352 पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अक्टूबर माह में कराने की घोषणा की है।
बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इन सभी पदों के लिए परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और अभ्यर्थियों को समय-समय पर अपडेट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।
इसके अलावा, सहायक परिचालक के 44 पदों पर सीधी भर्ती के लिए भी लिखित परीक्षा अक्टूबर या नवंबर माह में आयोजित की जा सकती है।
भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी, महत्वपूर्ण तिथियां और अन्य निर्देशों के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.goiv.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
