Movie prime

UP Police SI Score Card जारी: स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव, ऐसे करें चेक
 

 
 UP Police SI Score Card जारी: स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव, ऐसे करें चेक
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने उप-निरीक्षक (SI) नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करने के बाद अब अभ्यर्थियों का स्कोरकार्ड (UP Police SI Score Card) भी जारी कर दिया है। बोर्ड ने 22 जुलाई सुबह 10 बजे से स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक सक्रिय कर दिया है।

भर्ती में शामिल अभ्यर्थी अब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना नॉर्मलाइज्ड स्कोर (Normalised Score) ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें UP Police SI Score Card

सबसे पहले UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए UP Police SI Score Card लिंक पर क्लिक करें।
अपनी पंजीकरण संख्या (Registration Number) और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
लॉगिन करने के बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

भर्ती से जुड़ी अहम जानकारी

यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए 15,75,760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। भर्ती की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को आयोजित की गई थी। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए 12,333 अभ्यर्थियों को बुलाया गया।

15 से 17 जून के बीच आयोजित PET और DV प्रक्रिया में 11,637 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए। सभी चरणों के पूरा होने के बाद बोर्ड ने अंतिम चयन सूची जारी की, जिसमें 4,543 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है।